CWC की बैठक के बाद आजाद के निवास पर मिले सोनिया को पत्र लिखने वाले कई नेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद सोमवार को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद समेत पार्टी के कई ऐसे नेताओं ने बैठक की, जिन्होंने कांग्रेस में पूर्णकालिक अध्यक्ष एवं सामूहिक नेतृत्व की मांग करते हुए सोनिया गांधी को पत्र लिखा था। सूत्रों के मुताबिक, सोनिया को इन नेताओं की ओर से लिखे पत्र के कारण खड़े हुए विवाद की पृष्ठभूमि में हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद आजाद के आवास पर कपिल सिब्बल, शशि थरूर, मुकुल वासनिक, मनीष तिवारी और कुछ अन्य नेता मिले।

इसे भी पढ़ें: सोनिया जी और गांधी परिवार पर अंगुली उठाने वाले शिवराज जी अपनी तरफ तो देखो- जीतू पटवारी

बैठक के बाद इन नेताओं में से किसी ने भी टिप्पणी से इनकार किया। गौरतलब है कि सीडब्ल्यूसी ने सोमवार को मैराथन बैठक के बाद सोनिया गांधी से पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बने रहने का आग्रह करने के साथ ही संगठनात्मक बदलाव के लिए उन्हें अधिकृत किया। पार्टी की शीर्ष नीति निर्धारण इकाई ने नेताओं को कांग्रेस का अनुशासन एवं गरिमा बनाए रखने के लिए अपनी बातें पार्टी के मंच पर रखने की नसीहत दी और कहा कि किसी को भी पार्टी एवं इसके नेतृत्व को कमजोर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती