दक्षिण कोरिया में वन में आग लगने से हजारों लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2022

सियोल|  दक्षिण कोरिया के पूर्वी तटीय क्षेत्र में फैले जंगल में आग लगने से शुक्रवार को हजारों लोग अपने घरों को छोड़कर चले गए और इससे एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर अस्थायी रूप से खतरा पैदा हो गया।

राष्ट्रीय दमकल एजेंसी और कोरिया वन सेवा के अधिकारियों के अनुसार, आग नजदीकी उल्जिन काउंटी में एक पर्वतीय क्षेत्र में शुक्रवार सुबह लगी और इससे कम से कम 22 मकान और नौ अन्य ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए।

राष्ट्रीय दमकल एजेंसी के एक अधिकारी ली जेइ-हून ने बताया कि आग फैलने पर करीब 4,000 लोग अपने घरों को छोड़कर चले गए लेकिन शुक्रवार शाम तक 161 लोग लौट आए।

एक अन्य एजेंसी के अधिकारी कांग देइ-हून ने बताया कि आग समुद्र किनारे स्थित परमाणु ऊर्जा संयंत्र की परिधि तक पहुंच गयी, जिससे ऑपरेटर को 50 प्रतिशत तक कामकाज कम करना पड़ा। संयंत्र पर सैकड़ों दमकलकर्मियों को तैनात किया गया और आग पर काबू पाया गया। अभी किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda