April Grah Gochar 2023: सूर्य-गुरु समेत कई ग्रहों का अप्रैल में होगा राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ

By अनन्या मिश्रा | Apr 04, 2023

अप्रैल माह में गुरु, सूर्य समेत कई ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। अप्रैल महीने में देव गुरु बृहस्पति मेष राशि में प्रवेश करेंगे तो वहीं सूर्य़ और शुक्र भी राशि परिवर्तन करेंगे। इस महीने बुध भी वक्री होंगें। अप्रैल के महीने में गुरु, राहु, सूर्य बुध का मेष राशि में संयोग बनेगा। राहु के साथ सूर्य के होने से अप्रैल मध्य से ग्रह योग भी बनेगा। वहीं गुरु के साथ राहु के होने पर गुरु चांडाल योग बनेगा। इन ग्रहों की स्थितियों के कारण अप्रैल महीने में कई राशियों तो उतार-चढ़ाव और कठिन स्थितियों का सामना करना होगा। वहीं 5 राशियां ऐसी भी हैं। जिनके लिए अप्रैल में बनने वाले योग शुभ रहने वाले हैं। आइए जानते हैं कि वह राशियां कौन-कौन सी हैं।

अप्रैल में ग्रहों के गोचर से वृषभ राशि के जातकों को लाभ होगा। इस राशि के जातकों के सभी कार्य बनते चले जाएंगे। वहीं अगर इन राशि के जातकों का कोई काम उलझा हुआ है। तो वह परिवार के सहयोग से बन जाएगा। यह महीना धन के मामले में भी काफी अच्छा रहने वाला है। वहीं धन प्राप्ति के योग भी बनते नजर आ रहे हैं। वृषभ राशि के जातकों के मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस महीने आप किसी पर भी आखें बंद करके भरोसा न करें।

मिथुन राशि

ग्रहों के गोचर से मिथुन राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा। इन महीने बुध मिथुन राशि के लाभ स्थान में रहेंगे। वहीं राहु का साथ मिलने से आपके आत्मसम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी। इस महीने मिथुन राशि के जातकों के अंदर साहस देखने को मिलेगा। वहीं जो लोग व्यापार से जुड़े हैं। उन लोगों को अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए संबंधियों और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा।

कर्क राशि

अप्रैल में होने वाले ग्रहों का गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा होने वाला है। इस महीने कर्क राशि के जातकों के रुके हुए कार्य किसी मित्र की सहायता से बनेंगे। वहीं अप्रैल महीने में पारिवारिक जिंदगी भी सुखमय होगी। न सिर्फ पारिवारिक सुख में वृ्द्धि बल्कि आपके दैनिक कार्यों में वृद्धि होगी। आपका नए लोगों से भी इस महीने खूब मेलजोल बढ़ेगा।

कुंभ राशि

अप्रैल का महीना कुंभ राशि के लोगों के लिए काफी अच्छा रहेगा। इस महीने ग्रहों के राशि परिवर्तन से आपको अपने कार्यों में सफलता हासिल होगी। कुंभ राशि के जातक अपने मित्रों की सहायता से कठिन से कठिन कार्य को भी पूरा करेंगे। हालांकि पारिवारिक मतभेद फिर से उभर सकते हैं। संपत्ति के मामलों में दूसरों का हस्तक्षेप हो सकता है। लेकिन घबराएं नहीं, स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी।

मीन राशि

अप्रैल में होने वाले ग्रहों का राशि परिवर्तन मीन राशि के लोगों के लिए शुभ रहने वाला है। अप्रैल का महीना धन के मामले में काफी अच्छा रहेगा। इस महीने में मीन राशि के जातकों को ऐसी सफलता मिलेगी। जिस सफलता की आपने शायद ही कल्पना की होगी। आर्थिक स्थिति की लिहाज से यह महीना काफी अच्छा रहने वाला है। इस महीने आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। 

प्रमुख खबरें

Pune Infrastructure Boom: नितिन गडकरी ने दी 60 हजार करोड़ की सौगात, Road Projects से उद्योगों को मिलेगी नई रफ़्तार

Jharkhand में JSSC-CGL परीक्षार्थियों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, Hemant Soren ने भर्ती धांधली पर बिठाई CID Inquiry

Magnus Carlsen का दबदबा बरकरार, Esports World Cup में Denis Lazavik को हराकर बने लगातार दूसरी बार चैंपियन

Ayush Shetty का World Championship में ऐतिहासिक आगाज, World No. 1 Shi Yuqi को बेंगलुरु में चटाई धूल