प्रधानमंत्री की कई योजनाएं ‘रेवड़ी कल्चर’ की श्रेणी में आती हैं : अशोक गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2022

नयी दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘रेवड़ी कल्चर’ की बात क्यों की जबकि उनकी सरकार की ही कई योजनाएं इस श्रेणी में आती हैं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दिनों कुछ राजनीतिक दलों द्वारा ‘‘रेवड़ी कल्चर’’ को बढ़ावा देने का मुद्दा उठाया था और कहा था कि इससे विकास बाधित होता है। इसके बाद देश में इस मुद्दे पर एक नयी राजनीतिक बहस छिड़ गई।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल दोबारा कोरोना वायरस से संक्रमित

उन्होंने दावा किया कि देश में इस समय ‘‘ईडी, सीबीआई और आयकर’’ का राज चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राहुल बजाज एकमात्र उद्योगपति थे जिन्होंने इनको (सरकार को) खरी-खोटी सुनाई। पूरा देश उनका कायल हो गया था। कोई दूसरा हिम्मत नहीं कर रहा है क्योंकि देश में ईडी, सीबीआई और आयकर का राज चल रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब तो सरकारें गिराई जा रही हैं और फिर सरकारें बनाई जा रही हैं... यह मालूम चल जाए कि कौन-कौन उद्योगपति अशोक गहलोत की बैठक में गया था तो पता चला कि मुसीबत खड़ी हो गई।

प्रमुख खबरें

नेपाल में अचानक आई बाढ़ में फंसे केरल के 31 पर्यटक सुरक्षित स्वदेश लौटे

शेफाली वर्मा के अर्धशतक के बाद लड़खड़ाया मध्यक्रम, भारत ने थाइलैंड के खिलाफ बनाए 159 रन

ओडिशा के विधायकों के वेतन और भत्तों में संशोधन की सिफारिश, संयुक्त संसदीय समिति ने सौंपी राय

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 171 विकेट लेकर बनीं शीर्ष गेंदबाज