येद्दियुरप्पा के मुख्यमंत्री बनते ही कई वरिष्ठ नौकरशाहों का तबादला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2018

बेंगलुरू। बी एस येद्दियुरप्पा के कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ घंटे बाद ही आज कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। सरकार ने एम लक्ष्मीनारायण को मुख्यमंत्री का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि उनकी स्थिति गृह विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के बराबर होगी। एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमर कुमार पांडेय को एडीजीपी , खुफिया नियुक्त किया गया है। भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो में पुलिस अधीक्षक एस गिरीश को बेंगलुरू उत्तर - पूर्व डिविजन का डीसीपी बनाया गया है। 

 

उल्लेखनीय है कि एस येदियुरप्पा को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर राज्यपाल वजुभाई ने शपथ ग्रहण कराई। इसी के साथ वह तीसरी बार कर्नाटक के सीएम बन गए है। इस समारोह में न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न ही बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मौजूद रहे। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जब बीजेपी का कोई मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करता है तो उस दौरान वहां पर तमाम बड़े नेता मौजूद रहते हैं। 

प्रमुख खबरें

India नैदानिक परीक्षण के लिए आकर्षक गंतव्य बन रहा : दवा उद्योग

फिडे ने विश्व चैंपियनशिप मुकाबले के लिए बोली प्रक्रिया शुरू की, लगभग 80 करोड़ रुपये का बजट रखा

DC vs MI IPL 2024: मुंबई इंडियंस की एक और हार, दिल्ली कैपिटल्स ने 10 रन से दी मात

Salman Khan firing case: सलमान के दुश्मनों पर बड़ा एक्शन! मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों पर MCOCA की धाराएं लगाईं