ताइवान की सीमा पर अभी भी चीन के कई पोत हैं तैनात, नहीं थमा खतरा

By निधि अविनाश | Aug 12, 2022

पिछले हफ्ते अमेरिकी की प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने ताइवान की यात्रा की थी जिसके बाद चीन काफी ज्यादा भड़क गया था और उसने अपना सैन्य ताकत दिखाने के लिए 4 दिन तक ताइवान की सीमा के पास अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास किया। अब जब चीन ने अपना सैन्य अभ्यास खत्म कर दिया है तो ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग वेन ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा है कि "चीन की ओर से ताकत के इस्तेमाल का खतरा अभी कम महीं हुआ है, भले ही उसने अपना सैन्य अभ्यास खत्म कर दिया हो।"  बता दें कि ताइवान ने भी अपना छोटा वार्षिक सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। ताइवान ये अभ्यास किसी भी हमले का करारा जवाब देने की तैयारी में कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: चीन की दोहरी चाल, पाकिस्तानी आतंकी रऊफ अजहर को ब्लैकलिस्ट करने के प्रस्ताव को रोका

सूत्रों के मुताबिक, चीनी नौसेना के कई पोतों को गुरूवार को ताइवान के पूर्वी तट और जापान के नजदीक देखा गया है। वहीं ताइवान के युद्धपोतों की संख्या में काफी कमी आई है। ताइवान की सरकार ने कहा कि, चीन कभी भी उनके देश पर शासन नहीं कर पाएगा और इसलिए चीन का ताइवान के भविष्य पर फैसला करने का कोई भी अधिकार नहीं हैं। बता दें कि ताइवान ने चीन के एक देश दो प्रणाली शासन को भी पूरी तरह से खारिज कर दिया है। ताइवान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर रहा कि उनके देश के भविष्य का फैसला केवल उनके लोग ही कर सकते है और कोई नहीं।

प्रमुख खबरें

इधर South China Sea में चीन का हमला, उधर ब्रह्मोस पर फिलीपींस का बड़ा ऐलान

Operation Sindoor 6 men | पहली बार सामने आए Op सिंदूर के शहीदों के नाम| Mathrubhumi

Congress PM residence protest: कांग्रेस का धरना खत्म, हिरासत में राहुल-प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव

Iran से बवाल के बीच बड़ी बैठक, सऊदी के साथ डोभाल ने की सीक्रेट मीटिंग