J-K Assembly Polls से पहले ही बिखर जाएगा गठबंधन? जम्मू संभाग में NC के 4 सीटों पर चुनाव लड़ने से कांग्रेस में पड़ गई फूट

By अभिनय आकाश | Aug 29, 2024

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए पिछले गठबंधन में नेशनल कॉन्फ्रेंस को जम्मू संभाग में चार सीटें दिए जाने से प्रदेश कांग्रेस के कई नेता नाराज हैं और उनकी नाराजगी सामने आने लगी है। हालाँकि, किसी ने भी औपचारिक रूप से नेतृत्व से संपर्क नहीं किया है। सीट बंटवारे में जम्मू उत्तर, सांबा जिले की विजयपुर और राजौरी जिले की नौशहरा और कालाकोट सुंदरबनी सीटें नेशनल कॉन्फ्रेंस के खाते में गई हैं। इससे प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा, उदय चिब, एमके भारद्वाज समेत कई नेता नाराज बताए जा रहे हैं, क्योंकि उन्हें दूसरी सीटों से चुनाव लड़ने के लिए कहा जा रहा है। यही वजह है कि पार्टी की दूसरी सूची अटकी हुई है। पार्टी ने अभी तक सिर्फ पहले चरण के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है. नगरोटा विधानसभा सीट पर दोनों पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार उतारेंगी।

इसे भी पढ़ें: JK assembly elections 2024: अपनी पार्टी के नेता जुनैद अजीम मट्टू ने चुनाव से पहले पार्टी से इस्तीफा दिया | Jammu and Kashmir

पीडीपी अध्यक्ष से पूछा गया कि क्या कट्टर प्रतिद्वंद्वी नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला द्वारा जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने तक चुनाव में भाग नहीं लेने के अपने रुख पर यू-टर्न लेने के बाद चुनाव लड़ने पर उनका मन बदल गया है? .महबूबा ने कहा कि पीडीपी एक बड़े मकसद के लिए लड़ रही है क्योंकि वह एकमात्र पार्टी है जो सत्ता में आने के बाद अपना एजेंडा लागू करती है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर