कइयों ने सोचा मैं रिटायर होऊंगा, लेकिन लोगों ने नहीं होने दिया: शरद पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2020

पुणे। महाराष्ट्र की शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन सरकार के मुख्य शिल्पी माने जाने वाले राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि यद्यपि अनेक लोगों ने सोचा कि वह सक्रिय राजनीति से सेवानिवृत्त हो जाएंगे, लेकिन राज्य के लोगों, खासकर युवाओं ने ऐसा नहीं होने दिया। वह अपने गृह क्षेत्र बारामती में कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: शिवाजी की उपाधि छत्रपति थी, न कि जाणता राजा: शरद पवार

पवार ने अपने भाषण में यह भी कहा कि पूरी दुनिया में कृषि के तरीके बदल रहे हैं और नवोन्मेषी प्रयोगों से उत्पादन बढ़ा है। पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा, ‘‘भारत जैसे अधिक आबादी वाले देश में आम लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए खेती और कृषि अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसीलिए, परिवर्तन लाने, सुधार करने और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। हमें यह सुनिश्चित करने की भी जरूरत है कि ये चीजें किसानों के द्वार तक पहुंचें।’’

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट