कर्ज से कई गुना अधिक वसूला जा चुका है, विजय माल्या ने किया कर्नाटक हाईकोर्ट का रुख

By अभिनय आकाश | Feb 05, 2025

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने कर्नाटक उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और दावा किया कि बैंकों ने किंगफिशर एयरलाइंस ऋण डिफ़ॉल्ट मामले में मुख्य ऋण राशि कई गुना अधिक वसूली है। अपनी याचिका में माल्या ने बैंकों को वसूली गई रकम का अकाउंट स्टेटमेंट मुहैया कराने का निर्देश देने की मांग की थी। न्यायमूर्ति आर देवदास ने एसबीआई और पंजाब नेशनल बैंक, एक वसूली अधिकारी और एक परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी सहित 10 बैंकों को नोटिस जारी किया। माल्या का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता साजन पूवैया ने कहा कि किंगफिशर एयरलाइंस पर लगभग 6,200 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है, जिसमें से 14,000 करोड़ रुपये पहले ही वसूले जा चुके हैं। वित्त मंत्री ने लोकसभा को इसकी जानकारी दी है। वकील ने कहा कि ऋण वसूली अधिकारी ने बताया कि 10,200 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है। भले ही पूरी ऋण राशि का निपटान कर दिया गया हो, वसूली प्रक्रिया अभी भी जारी है। 

प्रमुख खबरें

Noida कारोबारी से 1.13 करोड़ की Cyber Fraud, शेयर बाजार में निवेश का दिया झांसा

Jaipur Police ने महेश की हत्या के आरोप में पत्नी कविता और प्रेमी गणेश को गिरफ्तार किया

NASA Swift telescope को उच्च कक्षा में भेजने का प्रयास बंद, इस साल पृथ्वी पर गिरेगी

Amit Shah ममल्लापुरम में Southern Zonal Council बैठक की करेंगे अध्यक्षता