17वीं लोकसभा में नजर नहीं आए आडवाणी, सुषमा, देवगौडा समेत कई दिग्गज नेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2019

नयी दिल्ली। दशकों से संसद के निचले सदन के नियमित सदस्य रहे लाल कृष्ण आडवाणी, एच डी देवगौड़ा और सुषमा स्वराज सहित कई वरिष्ठ नेता चुनाव नहीं लड़ने या हार जाने के कारण सोमवार को 17 वीं लोकसभा में नहीं दिखे। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, एम वीरप्पा मोइली और ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे चर्चित चेहरे इस बार नजर नहीं आए।

भाजपा के 75 साल से अधिक उम्र के नेता को मुकाबले में नहीं उतारने के प्रावधान के कारण आडवाणी, जोशी और महाजन इस बार चुनाव में नहीं उतरे जबकि स्वराज ने खराब स्वास्थ्य के कारण चुनाव नहीं लड़ा। पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा और कांग्रेस के नेता खड़गे तथा सिंधिया लोकसभा चुनाव हार गए थे।

इसे भी पढ़ें: 17वीं लोकसभा के पहले सत्र में दिखा मिला-जुला स्वरूप

अन्नाद्रमुक नेता और पूर्व उपाध्यक्ष एम थंबीदुरई और शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रेम सिंह चांदूमाजरा चुनाव हार गए। बीजद नेता तथागत सत्पथी चुनाव नहीं लड़े थे। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भी चुनाव हार गए।

प्रमुख खबरें

Delhi में बस का सफर होगा Super-Fast, Smart Bus Stop पर मिलेगी रूट से लेकर भीड़ तक की Real-time जानकारी.

FIFA World Cup पर सियासी बवाल, USA में सुरक्षा को लेकर ईरान ने उठाए गंभीर सवाल।

फुटबॉल क्लब Chelsea पर गिरी गाज, Premier League ने लगाया 100 करोड़ का जुर्माना और कड़े प्रतिबंध

Rajasthan Royals क्यों छोड़ा? Sanju Samson ने CSK जॉइन करने पर तोड़ी चुप्पी, बताई असली वजह