कोपा अमेरिका की मेजबानी करेगा ब्राजील, ऐतिहासिक मरकाना स्टेडियम में खेला जाएगा टूर्नामेंट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2021

साओ पाउलो। दक्षिण अमेरिका की फुटबॉल संस्था कॉनमेबोल ने कोपा अमेरिका को लेकर बनी अनिश्चितता दूर करते हुए ब्राजील को इसकी मेजबानी सौंपी है। कॉनमेबोल ने बुधवार को घोषणा की कि रियो डि जेनेरियो के ऐतिहासिक मरकाना स्टेडियम में 10 जुलाई को फाइनल खेला जाएगा जबकि इसका उदघाटन मैच ब्राजील और वेनेजुएला के बीच 13 जून को ब्राजीलिया के माने गरि​न्चा स्टेडियम में खेला जाएगा। मरकाना स्टेडियम को केवल फाइनल की मेजबानी सौंपी गयी है। इसी स्टेडियम में दो साल पहले ब्राजील ने पेरू को 3—1 से हराकर अपना नौवां खिताब जीता था। कोपा अमेरिका की मेजबानी पहले अर्जेंटीना और कोलंबिया को सौंपी गयी थी। अर्जेंटीना में कोविड—19 के मामले बढ़ने के कारण मेजबानी से हटा दिया गया था।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu और Puducherry उपचुनाव: TVK और AINRC शुरुआती रुझानों में आगे

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू