हैंड आफ गॉड के नाम से मशहूर डिएगो माराडोना की ख्वाहिश, कहा- इंग्लैंड के खिलाफ करना है एक और गोल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2020

ब्यूनस आयर्स। महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना ने शुक्रवार को अपना 60वां जन्मदिन मनाया और कहा कि उनकी ख्वाहिश इंग्लैंड के खिलाफ एक और गोल करने की है लेकिन इस बार दाहिने हाथ से। अर्जेंटीना के इस महान फुटबॉलर ने 1986 विश्व कप क्वार्टर फाइनल में बायें हाथ से गोल किया था जो सबसे मशहूर भी रहा और बदनाम भी जिसे ‘ हैंड आफ गॉड’ कहा गया। माराडोना ने फ्रांस की फुटबॉल पत्रिका को दिये इंटरव्यू में कहा ,‘‘ मेरा सपना इंग्लैंड के खिलाफ एक और गोल करने का है। इस बार दाहिने हाथ से।’’

इसे भी पढ़ें: कंबोडिया की खिलाड़ी को मात देकर रितु फोगाट ने जीता लगातार तीसरा MMA खिताब

हाल ही में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये माराडोना पृथकवास में है। इंग्लैंड के खिलाफ माराडोना ने वह गोल किया , तब वह 26 वर्ष के थे। अर्जेंटीना ने वह मैच 2 . 1 से जीता और विश्व कप भी अपने नाम किया। चार साल बाद इटली में विश्व कप फाइनल में टीम पश्चिम जर्मनी से हार गई। माराडोना के जन्मदिन के मौके पर रेडक्रॉस ने उनकी 10 शर्ट चैरिटी के लिये नीलाम करने की घोषणा की।

प्रमुख खबरें

CJI Surya Kant की Bench का सख्त रुख, Public Safety की PIL पर कहा- हम सरकार नहीं, देश नहीं चला सकते

Middle East संकट और US Dollar की मजबूती का असर, Gold Rate में लगातार गिरावट जारी

Donald Trump की चेतावनी बेअसर! World Cup खेलने पर अड़ी ईरान की टीम, दिया कड़ा संदेश

IPL 2026 से पहले KKR को तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ Harshit Rana पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर