By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2025
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे को श्वास संबंधी संक्रमण की शिकायत के बाद शनिवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक चिकित्सक ने यह जानकारी दी।
जरांगे का इलाज कर रहे डॉ. विनोद चावड़े ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मराठा आरक्षण कार्यकर्ता बुखार, जुकाम, बदन दर्द, गले में खराश, सीने में जकड़न और ऊपरी श्वसन पथ में संक्रमण की दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। चावड़े ने कहा, “जरांगे का इलाज शुरू कर दिया गया है। उनके रक्त जांच की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।