'आउटसाइडर्स' को बाहरी नहीं मानते मराठी, C वोटर सर्वे में हुए चौंकाने वाले खुलासे

By अभिनय आकाश | May 01, 2022

मुंबई शहर और महाराष्ट्र राज्य घोटाले, हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी, "अपराध" के आरोपी मशहूर हस्तियां और हाल ही में धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा जैसे मुद्दे को लेकर चर्चा में है। हालांकि, दशकों के विभाजनकारी बयानबाजी, राजनीतिक झड़पों और कुछ हिंसा के बावजूद, 60% से अधिक गैर-मराठियों का कहना है कि स्थानीय 'मराठी मानुष' उनके साथ बहुत अच्छा व्यवहार करते हैं और 60% से अधिक मराठियों को नहीं लगता कि बाहरी लोगों से उन्हें खतरा है। सी-वोटर द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में ये सामने आया है। 

इसे भी पढ़ें: गांवों के शहरीकरण के कारण उत्पन्न होने वाले मुद्दों के लिए नीति की जरूरत: शरद पवार

“दूसरे सबसे प्रशंसित नेता बालासाहेब ठाकरे थे, जिन्हें क्रमशः 15.3% और 17.1% गैर-मराठियों और मराठियों ने चुना था। शरद पवार और उद्धव ठाकरे मुंबईवासियों को प्रेरित नहीं करते। हैरानी की बात यह है कि हाल ही में दिवंगत हुई लता मंगेशकर को भी न तो 3.5% वोट मिले हैं। लगभग 11% गैर-मराठियों ने (सामाजिक कार्यकर्ता) अन्ना हजारे को चुना, जबकि लगभग 4% मराठी मानुषों ने उन्हें चुना।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दीं

मराठी और गैर-मराठियों दोनों ने अपने पसंदीदा व्यंजन के रूप में 'पाव भाजी' को चुना। दोनों ने मुंबई की सुरक्षा को लेकर संतुष्टी व्यक्त की। हालांकि दोनों सहमत थे कि सार्वजनिक परिवहन मुंबई में एक गंभीर समस्या है। जब बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वालों की बात आती है, तो अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार क्रमशः 25% और 24% वोटों के साथ चार्ट में सबसे ऊपर थे, मराठियों और गैर-मराठियों की पसंद में शायद ही कोई अंतर था। आमिर, शाहरुख और सलमान खान की दिग्गज खान तिकड़ी में से किसी ने भी 10% के मार्क को नहीं छुआ।

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान