Marathwada में कम बारिश से Soybean फसल बर्बाद, MP Rajenimbalkar ने मांगा मुआवजा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 29, 2026

शिवसेना सांसद ओमप्रकाश राजेनिंबालकर ने मराठवाड़ा क्षेत्र में मानसून के दौरान कम बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण कराने और पात्र किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने का महाराष्ट्र सरकार से आग्रह किया है। धाराशिव के सांसद ने 22 अगस्त को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को इस संबंध में पत्र भेजा जिसे उन्होंने शुक्रवार शाम अपने सोशल मीडिया खाते पर साझा किया। उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘मराठवाड़ा क्षेत्र में पिछले 45 दिन से लगभग नाममात्र की बारिश हुई है।

आठ जिलों वाले इस क्षेत्र में अब तक अपेक्षित 498.8 मिलीमीटर बारिश के मुकाबले केवल औसत 381 मिलीमीटर (77 प्रतिशत) बारिश हुई है। राजस्व विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, राजेनिंबालकर के धाराशिव लोकसभा क्षेत्र में बारिश की कमी 25.3 प्रतिशत दर्ज की गई है। धाराशिव जिले में औसतन अपेक्षित 403.5 मिलीमीटर बारिश के मुकाबले अब तक केवल 301.5 मिलीमीटर बारिश हुई है।

प्रमुख खबरें

Sadhguru Isha Foundation Devastated | पूरी बिल्डिंग पानी में बह गई, ग्यिरोंग पोर्ट पर तबाही का खौफनाक मंजर, 80 सदस्यों वाली ईशा फाउंडेशन की टीम फंसी

अचानक आई बारिश और पास में नहीं है Umbrella? सुरक्षित रहने और Mobile-Electronic सामान बचाने के 3 Smart Tips

IRS Officer Bribery Case | CBI ने 40 लाख रुपये की रिश्वत मामले में IRS अधिकारी को किया गिरफ्तार, ठाणे कोर्ट ने गिरफ्तारी को बताया गैर-कानूनी

National Sports Day 2026: 29 August का ऐतिहासिक महत्व और Major Dhyan Chand का World Hockey में अविस्मरणीय योगदान