चार्ली की मौत का जश्न मनाने वालों का रद्द होगा वीजा, मार्को रूबियो का बड़ा ऐलान

By अभिनय आकाश | Sep 18, 2025

अमेरिकी विदेश मंत्री माको रुबियो ने घोषणा की है कि उन विदेशियों को वीसा नहीं मिलेगा जो अमेरिकी दक्षिणपंथी कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्या का सोशल मीडिया पर जश्न मना रहे हैं। 10 सितंबर को यूटा की एक यूनिवर्सिटी में किर्क (31) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रुबियो ने कहा कि यह नीति सिर्फ किर्क तक सीमित नहीं है। उनके अनुसार 'अगर कोई किसी की हत्या का जश्न मना रहा है तो उसे अमेरिका में वीसा क्यों दें?'

इसे भी पढ़ें: Israel का पहली बार चीन पर हमला, भारत भी हैरान

किर्क की हत्या के बाद राष्ट्रपति ट्रम्प ने इसे बहाना बनाकर राजनीतिक विरोधियों पर सख्ती का नया प्लान घोषित किया है। उन्होंने कहा कि वामपंथी संगठन अमेरिका की परंपराओं और मूल्यों के खिलाफ काम कर रहे हैं। इसके तहत वाइट हाउस उदारवादी संगठनों जैसे जॉर्ज सोरोस की ओपन सोसायटी फाउंडेशन और फोर्ड फाउंडेशन की जांच, वीसा रद्दीकरण और कुछ समूहों को घरेलू आतंकी घोषित करने की तैयारी कर रहा है। ट्रम्प ने कहा कि कट्टरपंथी लेफ्ट ने देश को नुकसान पहुंचाया है और हम इसे ठीक कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन