भाजपा के CMs से भी समर्थन मांगेंगी मार्गरेट अल्वा, बोलीं- मैं राज्यसभा के कामकाज में ला सकती हूं बदलाव

By अंकित सिंह | Jul 24, 2022

उपराष्ट्रपति चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए आज विपक्षी नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा भी शामिल हुईं। इन सब के बीच मार्गरेट अल्वा का बड़ा बयान सामने आया है। विपक्ष की साक्षा उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने कहा हा कि मैंने कई राज्यों के सीएम से बात करना शुरू कर दिया है, जो मेरा समर्थन नहीं कर रहे हैं, मैं उनसे मदद मांग रहा हूं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि असम, कर्नाटक के सीएम और योगी आदित्यनाथ, सभी मेरे दोस्त हैं। उन्होंने दावा किया कि मैं राज्यसभा के कामकाज में बदलाव ला सकती हूं। मार्गरेट अल्वा गैर-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दलों में लगातार बढ़ रहे मतभेद और संख्या बल उनके पक्ष में नहीं होने पर चिंतित नहीं हैं। इसको लेकर उन्होंने कहा कि वह चुनावी नतीजों को लेकर बिल्कुल भी परेशान नहीं हैं, क्योंकि वोटों का गणित कभी भी बदल सकता है। 

इसे भी पढ़ें: विपक्षी एकजुटता में फूट के बीच डेरेक ओ ब्रायन बोले- टीएमसी को कांग्रेस बराबर का साझेदार माने

पूर्व राज्यपाल 80 वर्षीय अल्वा ने कहा कि आज के लोकतंत्र की यह ‘त्रासदी’ है कि जनता द्वारा दिया गया जनादेश कायम नहीं रह पाता और धनबल, बाहुबल और धमकियों से निर्वाचन की रूपरेखा बदल जाती है। संसद में चल रहे गतिरोध को लेकर अल्वा ने कहा कि यह सब हो रहा है क्योंकि आसन एक ऐसा समाधान निकालने में ‘असमर्थ’ है जहां विपक्ष की आवाज भी सुनी जाए। उनका कहना था कि एक लोकतंत्र कैसे चल सकता है जब सरकार का यह नारा प्रतीत होता हो,‘मेरे अनुसार चलो अन्यथा कोई रास्ता नहीं है।’

प्रमुख खबरें

Saudi Arabia Nuclear Deal | क्या सऊदी अरब अब बनाएगा परमाणु बम? ट्रंप की सिविल न्यूक्लियर डील के पीछे के मायने, शर्तें और चुनौतियाँ | Explained

BJP Nationwide Protest | PM आवास के बाहर Rahul Gandhi के प्रदर्शन के जवाब में BJP का देशव्यापी हल्लाबोल, कांग्रेस दफ्तरों का घेराव करेगी भाजपा

NEET Controversy: Naveen Patnaik ने की धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा

Donald Trump का बड़ा ऐलान: Imported Generic medicines पर लागू होगी चरणबद्ध टैरिफ पॉलिसी, 2028 से लगेगा 100% और फिर 200% टैक्स