मार्गशीर्ष मास 2026 आज से शुरू, जानिए 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक के प्रमुख व्रत-त्योहार

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 25, 2026

 मार्गशीर्ष का महीना की शुरुआत हो चुकी है। हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष मास को पवित्र और अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है कि सभी महीनों में वे मार्गशीर्ष हैं। भगवान कृष्ण को यह महीना काफी प्रिय है। इसलिए इस महीने में पूजा-पाठ, मंत्र जाप और साधना करने का विशेष महत्व बताया है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस महीने में जो व्यक्ति सच्चे मन से भक्ति करता है, उसको शुभ फलों की प्राप्ति होती है और साधक के जीवन में सुख समृद्धि बनीं रहती है।

मार्गशीर्ष मास की शुरुआत आज यानी 25 नवंबर, बुधवार से हो रही है, बल्कि इसका समापन 23 दिसंबर को होगा। इस पूरे महीने में पवित्र नदियों में स्नान, भगवान विष्णु की आराधना, शंख पूजन और तुलसी पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। आइए आपको बताते हैं मार्गशीर्ष महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की तारीखों की पूरी लिस्ट।

मार्गशीर्ष मास 2026 के व्रत-त्योहारों की लिस्ट

25 नवंबर 2026, बुधवार: रोहिणी व्रत, मार्गशीर्ष मास प्रारंभ
27 नवंबर 2026, शुक्रवार: संकष्टी गणेश चतुर्थी, सौभाग्य सुंदरी तीज
30 नवंबर 2026, सोमवार: झंडा दिवस
1 दिसंबर 2026, मंगलवार: काल भैरव जयंती, कालाष्टमी
4 दिसंबर 2026, शुक्रवार: उत्पन्ना एकादशी
5 दिसंबर 2026, शनिवार: योगेश्वर द्वादशी
6 दिसंबर 2026, रविवार: रवि प्रदोष व्रत
7 दिसंबर 2026, सोमवार: मासिक शिवरात्रि
8 दिसंबर 2026, मंगलवार: मार्गशीर्ष अमावस्या
10 दिसंबर 2026, गुरुवार: चंद्र दर्शन
13 दिसंबर 2026, रविवार: कृच्छ्र चतुर्थी
14 दिसंबर 2026, सोमवार: विवाह पंचमी
15 दिसंबर 2026, मंगलवार: सुब्रह्मण्य षष्ठी, स्कंद षष्ठी
16 दिसंबर 2026, बुधवार: धनु संक्रांति, खरमास प्रारंभ
17 दिसंबर 2026, गुरुवार: मासिक दुर्गाष्टमी
20 दिसंबर 2026, रविवार: गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी
21 दिसंबर 2026, सोमवार: मत्स्य द्वादशी, सोम प्रदोष व्रत
22 दिसंबर 2026, मंगलवार: हनुमान जयंती (कन्नड़)
23 दिसंबर 2026, बुधवार: दत्तात्रेय जयंती, मार्गशीर्ष पूर्णिमा

इस माह में कब शुरु होगा खरमास?

मार्गशीर्ष महीने में सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस राशि में परिवर्तन को धनु संक्रांति कहते हैं। इस दिन से खरमास की शुरुआत हो जाएगी। वैदिक पंचांग के अनुसार, 16 दिसंबर 2026 को सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर सूर्य धनु राशि में गोचर करेंगे। वे 14 जनवरी 2027 की रात 9 बजकर 14 मिनट तक इस राशि में रहने वाले हैं।

इस खास अवधि को खरमास कहा जाता है, जो करीब एक महीने तक चलती है। इस दौरान सूर्य की रोशनी कम हो जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खरमास के समय विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। इसलिए इस समय आप पूजा-पाठ, दान और धार्मिक साधना के लिए विशेष समय माना जाता है।

मार्गशीर्ष महीने में रखें इन नियमों का ध्यान

क्या करें?

इस माह में सुबह स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें। यह काफी शुभ माना जाता है। इस बात का ध्यान दें कि, तुलसी के पौधे में एकादशी व रविवार को जल अर्पित न करें। शाम के समय घी का दीपक जलाएं और भगवान विष्णु के मंत्र 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप करें। ऐसा करने से मन को शांति और सकारात्मकता प्राप्त होगी।

क्या न करें?

धार्मिक मान्यता के मुताबिक, मार्गशीर्ष महीने में तामसिक भोजन का परहेज करना चाहिए। वहीं, जीरे की सेवन न करने की भी कुछ परंपराओं में सलाह दी जाती है। इस मास में सात्विक, भोजन, संयम और नियमित पूजा-पाठ को प्राथमिकता देना काफी शुभ होता है।

प्रमुख खबरें

Amazon Global Selling से भारतीय निर्यात 2700 करोड़ डॉलर पार, दिल्ली शीर्ष पर

IPL Auction में 66 स्लॉट के लिए मचेगी होड़, LSG के पास सबसे बड़ा 47.45 करोड़ का पर्स

20 सितंबर को विज्ञापन, 22 को GST में कटौती और 30 को छापा... क्या मुकेश अंबानी के Campa Sure के लिए दी जा रही Bisleri की कुर्बानी?

महिला DM उत्पीड़न मामले में TVK MLA पर निष्पक्ष कार्रवाई होगी: Tamil Nadu DGP