By अनन्या मिश्रा | Dec 03, 2024
गेंदे का फूल अर्पित करें
पलाश के फूल अर्पित करें
इसके साथ ही भगवान श्रीकृ्ष्ण की पूजा में उनको पलाश के फूल जरूर चढ़ाने चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को सिद्धि प्राप्त होती है। इससे जातक को उत्तम फलों की प्राप्ति होती है और जीवन में चल रही परेशानियों का भी अंत होता है। श्रीकृष्ण को पलाश के फूल चढ़ाने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
कमल के फूल अर्पित करें
जो भी व्यक्ति भगवान श्रीकृष्ण को कमल का फूल अर्पित करता है, उसके जीवन में सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है। साथ ही व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। श्रीकृष्ण को कमल का फूल चढ़ाने से ग्रहदोषों से छुटकारा मिलता है। इसलिए कान्हा को कमल के फूल अर्पित करने चाहिए।
गुलाब के फूल अर्पित करें
बता दें कि भगवान श्रीकृष्ण को गुलाब के फूल अतिप्रिय है। इसलिए उनकी पूजा में गुलाब के फूल जरूर चढ़ाने चाहिए। माना जाता है कि श्रीकृष्ण को गुलाब के फूल अर्पित करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है और यदि किसी के विवाह में किसी तरह की कोई बाधा आ रही है, तो उससे भी छुटकारा मिलता है। इसलिए भगवान श्रीकृष्ण को गुलाब का फूल अर्पित करने के बाद उस फूल को अपने पास रखना चाहिए।