समुद्री बंदरगाह शेयर हस्तांतरण मामला, ईडी के सामने पेश हुए जगन रेड्डी की पार्टी के सांसद

By अभिनय आकाश | Jan 07, 2025

वाईएसआरसीपी के राज्यसभा सांसद वी विजयसाई साई रेड्डी सोमवार को काकीनाडा समुद्री बंदरगाहों में अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। राज्यसभा सदस्य से ईडी ने बशीरबाग स्थित अपने कार्यालय में छह घंटे तक पूछताछ की। उनके मुताबिक, वह इस मामले में शामिल नहीं थे और उनके खिलाफ फर्जी शिकायत दर्ज की गई थी। इस मामले में अरबिंदो रियल्टी, जिसे अब ऑरो इंफ्रा के नाम से जाना जाता है, के लिए कम कीमत पर काकीनाडा सीपोर्ट्स लिमिटेड और काकीनाडा एसईजेड लिमिटेड में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी और साजिश का आरोप शामिल है।

इसे भी पढ़ें: Formula E race: एसीबी कार्यालय के बाहर जबरदस्त ड्रामा, तेलंगाना सरकार बरसे KTR, जानें पूरा मामला

रेड्डी ने केवी राव की शिकायत को झूठा करार दिया और कहा कि अगर वह निराधार साबित हुई तो वह नागरिक और आपराधिक कार्रवाई करेंगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि केवी राव को तिरुमाला में भगवान की कसम खानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर मैं कुछ भी गलत करता हूं तो मैं किसी भी सजा का सामना करने के लिए तैयार हूं। मेरा इन मुद्दों से कोई संबंध नहीं है और मामले की कोई जानकारी नहीं है। हालाँकि मैं वाईएसआरसीपी सांसद हूं, लेकिन मैं सरकारी निकाय का हिस्सा नहीं हूं या निर्णय लेने में शामिल नहीं हूं।

प्रमुख खबरें

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!