समुद्री आत्मनिर्भरता: नौसेना प्रमुख ने 100वें स्वदेशी जहाज की आपूर्ति की सराहना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2025

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने नौसेना को हाल में स्वदेशी डिजाइन वाले 100वें जहाज की आपूर्ति की बुधवार को सराहना करते हुए इसे न केवल संख्या के लिहाज से बड़ी उपलब्धि बताया, बल्कि इसे समुद्री आत्मनिर्भरता, तकनीकी उत्कृष्टता और रणनीतिक दूरदर्शिता की दिशा में भारत की यात्रा का एक प्रतीकात्मक प्रमाण भी करार दिया।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि नौसेना प्रमुख ने नौसेना के ‘विजन 2047’ को सामने रखा, जिसका उद्देश्य आविष्कार, नवाचार, स्वदेशीकरण और विशिष्ट एवं उभरती प्रौद्योगिकियों के एकीकरण पर नेतृत्व-संचालित फोकस के माध्यम से इसे आत्मनिर्भर बल में बदलना है।

संगोष्ठी में एक जुलाई को वाई12652; (उदयगिरि) की आपूर्ति का भी स्मरण किया गया, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी, क्योंकि यह भारतीय नौसेना और युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो द्वारा राष्ट्र को दिया गया 100वां युद्धपोत था।

प्रमुख खबरें

Asaduddin Owaisi ने UP Elections 2027 में AIMIM को जिताने की अपील की

Mother Teresa Birth Anniversary: एक्नेस से मदर बनने का सफर, जब आत्मा की पुकार पर शुरू हुआ Mission of Charity

Vladimir Putin का नया आदेश: Russia में निजी प्रतिष्ठानों का नियंत्रण ले सकती है सरकार

जो बोया वो ही काट रहे हैं Imran Khan, Mehbooba Mufti ने दिया बड़ा बयान