बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 514 अंक उछला, निफ्टी 17,500 के स्तर से ऊपर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2021

मुंबई। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स में मंगलवार को 514 अंक की जोरदार तेजी आयी। इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस और आईटीसी के शेयरों की अगुवाई में बाजार में उछाल आया। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 514.34 अंक यानी 0.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,005.27 पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 165.10 अंक यानी 0.95 प्रतिशत मजबूत होकर 17,562 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में करीब 5 प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में बजाज फाइनेंस रहा। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा और इन्फोसिस में भी प्रमुख रूप से तेजी रही। दूसरी तरफ, गिरावट वाले शेयरों में मारुति, बजाज ऑटो, नेस्ले इंडिया, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi SIR: प्रमुख हस्तियों के विवरण का भौतिक सत्यापन पूरा, अंतिम सूची में जुड़ेंगे नाम

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल