सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ का बाजार पूंजीकरण 1.94 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2025

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,94,148.73 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही। पिछले सप्ताह, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,293.65 अंक या 1.59 प्रतिशत चढ़ गया।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बजाज फाइनेंस और इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बाजार हैसियत घट गई।

समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 45,678.35 करोड़ रुपये बढ़कर 10,95,701.62 करोड़ रुपये हो गया। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 28,125.29 करोड़ रुपये बढ़कर 6,29,080.22 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 25,135.62 करोड़ रुपये बढ़कर 15,07,025.19 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 25,089.27 करोड़ रुपये बढ़कर 11,05,980.35 करोड़ रुपये हो गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 25,035.08 करोड़ रुपये बढ़कर 18,70,120.06 करोड़ रुपये रहा।

बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 21,187.56 करोड़ रुपये बढ़कर 6,36,995.74 करोड़ रुपये पर और भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 12,645.94 करोड़ रुपये बढ़कर 8,12,986.64 करोड़ रुपये हो गया।

आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 11,251.62 करोड़ रुपये बढ़कर 9,86,367.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस रुख के उलट एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 4,648.88 करोड़ रुपये घटकर 5,67,858.29 करोड़ रुपये रह गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 3,571.37 करोड़ रुपये घटकर 5,94,235.13 करोड़ रुपये रहा। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Happy Holi 2026 | दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 15,000 जवान तैनात, हुड़दंगियों और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं

Share Market Opening Bell | शेयर बाजार में ब्लैक वेडनेसडे! युद्ध के डर से सेंसेक्स 1700 पॉइंट टूटा, निवेशकों के 9.3 लाख करोड़ डूबे

Tehran से सीधे भिड़ेगा France? सबसे घातक परमाणु विमानवाहक पोत Charles de Gaulle समंदर में उतरा, Rafale ने भरी हुंकार! Middle East War

Lathmar Holi: Barsana की World Famous लट्ठमार होली, जानें क्यों राधा की सखियों की लाठियां खाते थे कान्हा