Sensex की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.03 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2023

नयी दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 2,03,010.73 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 780.45 अंक या 1.19 प्रतिशत के लाभ में रहा। शुक्रवार को सेंसेक्स 66,060.90 अंक के अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 69,990.57 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 18,53,033.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

वहीं दूसरी ओर, एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 8,695.25 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 9,19,962.74 करोड़ रुपये पर आ गई। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन 8,299.89 करोड़ रुपये घटकर 5,21,598.94 करोड़ रुपये रह गया। बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 8,130.77 करोड़ रुपये घटकर 4,53,288.03 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 4,581.7 करोड़ रुपये घटकर 6,28,950.34 करोड़ रुपये पर आ गई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, आईटीसी, एसबीआई, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

प्रमुख खबरें

Nirmala Sitharaman से मिले सम्राट चौधरी, Kosi River पर बांध की DPR बनाने का निर्देश

Odisha के Jajpur में बाढ़ से घर डूबा, 18 घंटे छत पर रखा रहा बुजुर्ग का शव

Vrindavan में Omaxe Mall की शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

FIH Womens World Cup में नीदरलैंड से 0-2 से हारी भारतीय टीम, डिफेंस ने दिखाया दम