सेंसेक्स की टॉप10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.13 लाख करोड़ बढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2021

नयी दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,13,018.94 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और भारती एयरटेल रहीं। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस और आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में भी इजाफा हुआ। वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। सप्ताह के दौरान टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 42,495.76 करोड़ रुपये बढ़कर 12,13,371.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 33,960.84 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,28,697.33 करोड़ रुपये रहा।

इसे भी पढ़ें: ओडिशा को महामारी के दौरान मिले 1.25 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव : पटनायक

हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 9,034.04 करोड़ रुपये घटकर 5,52,592.14 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का 3,861.42 करोड़ रुपये घटकर 4,73,801.61 करोड़ रुपये रह गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 252.16 अंक या 0.51 प्रतिशत के लाभ में रहा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर