सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.46 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2020

नयी दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2.46 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,863.14 अंक या 5.74 प्रतिशत चढ़ा। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 73,156.71 करोड़ रुपये बढ़कर 10,02,006.10 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 46,036.95 करोड़ रुपये बढ़कर 5,67,697.09 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक का 30,888.39 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 2,65,080.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा, RIL के शेयर 2% चढ़े

सप्ताह के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) के बाजार पूंजीकरण में 7,136.01 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 4,90,398.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 5,281.3 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,99,734.72 करोड़ रुपये रहा। आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 3,073.05 करोड़ रुपये बढ़कर 2,45,783.16 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक