Breaking: पुतिन ने किया जंग का ऐलान, साल की सबसे बड़ी गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी

By निधि अविनाश | Feb 24, 2022

रूस ने यूक्रेन पर हमले करना शुरू कर दिया है। बता दें कि पुतिन के सैन्य कारवाई ऐलान करने के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं आज यानि बृहस्पतिवार को घरेलू बाजारों पर भी हुआ और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स तथा निफ्टी 3.5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है

बीएसई सेंसेक्स 2,051.45 अंक (3.58 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 55,180.61 पर था जबकि निफ्टी 50 600.00 अंक (3.52 प्रतिशत) गिरकर 16,463.25 पर था। दोनों सूचकांक करीब 3 फीसदी की गिरावट के साथ खुले और शुरुआती घंटी के कुछ ही मिनटों में और फिसल गए। 

इससे पहले दिन में, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन में एक सैन्य अभियान की घोषणा करते हुए दावा किया कि इसका उद्देश्य नागरिकों की रक्षा करना है। गुरुवार तड़के एक टेलीविजन संबोधन में पुतिन ने कहा कि यह कार्रवाई यूक्रेन से आने वाली धमकियों के जवाब में की गई है। 

इसे भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन तनाव बढ़ने से सेंसेक्स 383 अंक लुढ़कार 57,300 पर हुआ बंद, जानिए निफ्टी का भी हाल

भारी नुकसान होना शुरू 

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के सभी शेयर भारी नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे। सबसे अधिक नुकसान वाले शेयरों में एयरटेल, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा और एसबीआई शामिल थे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा की, जिससे दुनिया के बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिली। यूक्रेन-रूस संकट को देखते हुए ब्रेंट क्रूड तेल आठ साल में पहली बार बढ़कर 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 3,417.16 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Surat Murder Case: पूजा के सरफराज ने तो धोखा दे दिया, रातभर खोजकर बीच सड़क दिल के पास मारे चाकू, रास्ते पर तड़पती रही

Bollywood Wrap Up | Dhurandhar The Revenge Movie Review and Release | कैसी है Ranveer Singh की फिल्म

शक्ति जागरण से आत्मविजय तक का दिव्य उत्सव है चैत्र नवरात्रि

शादी के 10 साल बाद Divyanka Tripathi के घर गूंजेगी किलकारी, Emotional Post में Announce की Pregnancy