By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2020
मुंबई। सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी तथा आईटीसी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स मजबूती के रुख के साथ खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 59.02 अंक या 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,930.54 अंक पर था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 34.70 अंक या 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,167.30 अंक पर कारोबार कर रहा था।