Market Update : रुपया शुरुआती कारोबार में 28 पैसे टूटकर अबतक के सबसे निचले स्तर 90.43 प्रति डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2025

अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को 28 पैसे टूटकर अबतक के सबसे निचले स्तर 90.43 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में लिए गए निर्णय की घोषणा शुक्रवार को किए जाने से पहले केंद्रीय बैंक के सीमित हस्तक्षेप और आयातकों की डॉलर की भारी मांग के कारण रुपये की विनिमय दर में लगातार गिरावट आ रही है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 90.36 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 28 पैसे और टूटकर अबतक के सबसे निचले स्तर 90.43 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। बुधवार को रुपया पहली बार डॉलर के मुकाबले 90 का स्तर पार कर 90.15 के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी