Market Update: रुपया शुरुआती कारोबार में 11 पैसे टूटकर 89.99 प्रति डॉलर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2026

रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 11 पैसे टूटकर 89.99 प्रति डॉलर आ गया। इसके साथ ही विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के कारण रुपये की नए साल की शुरुआत नकारात्मक रही। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपया 2026 में चुनौतियों और सुरक्षा दोनों के साथ प्रवेश कर रहा है।

वैश्विक अनिश्चितता बनी हुई है हालांकि भारत के मजबूत व्यापक आर्थिक कारक और पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार इसे स्थिरता प्रदान करते रहेंगे। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.94 पर खुला। फिर थोड़ा कमजोर होकर 89.99 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया बुधवार को 2025 के अंतिम कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.88 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.32 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 194.38 अंक चढ़कर 85,414.98 अंक पर जबकि निफ्टी 47.55 अंक की बढ़त के साथ 26,177.15 अंक पर पहुंच गया था।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60.85 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,597.38 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

National Kabaddi: क्वार्टरफाइनल की तस्वीर साफ, Vadodara में अब खिताब के लिए मचेगा असली घमासान

Lionel Messi का छलका दर्द, बोले- English न आने से आधा अनजान महसूस करता था

Real Madrid का Champions League में दमदार पलटवार, पिछड़ने के बाद Benfica को 2-1 से रौंदा

Chabahar Port के Budget पर भारत की चुप्पी से Iran नाराज, कहा - यह है India का Golden Gate