रूस-यूक्रेन जंग के चलते बाजार बेहाल, सेंसेक्स 778 अंक टूटकर 55,000 से नीचे उतरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2022

मुंबई, यूक्रेन संकट गहराने के साथ ही वैश्विक बाजारों में बड़े पैमाने पर हुई बिकवाली के असर में बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स भी बुधवार को 778 अंकों की भारी गिरावट के साथ 55,000 के स्तर से नीचे आ गया। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के अंत में 778.38 अंक यानी 1.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,468.90 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 187.95 अंक यानी 1.12 प्रतिशत फिसलकर16,605.95 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में मारुति सुजुकी को सर्वाधिक छह प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा। डॉ रेड्डीज, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी नुकसान के साथ बंद हुए। वहीं टाटा स्टील, टाइटन, रिलायंस और नेस्ले इंडिया के शेयर लाभ में रहे।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार