Marriage Proposal Gone Wrong: प्रपोजल मिलने पर लड़की ने कर दी ऐसी हरकत, लोग कर रहे विरोध

By रितिका कमठान | Sep 26, 2023

आजकल प्यार का इज़हार कर उस पल या उस खास लम्हे को सोशल मीडिया पर अपलोड करना ट्रेंड में शुमार हो गया है। कुछ समय पहले केदारनाथ से लेकर दिल्ली के कनॉट प्लेस तक के कई वीडियो वायरल हुए थे जिसमें कपल्स अपने प्यार का इजहार करते हुए दिख रहे थे। 

 

इसी बीच ऐसी ही एक और घटना इन दिनों काफी चर्चा में है, जहां एक युवक युवती से अपने प्यार का इजहार करता है। प्यार का इजहार करने के लिए युवक साथ में बेहद खूबसूरत अंगूठी भी लेकर आता है। अंगूठी के साथ लड़की को प्रपोज करते हुए युवक ने कहा कि वो महिला से शादी करना चाहता है। इसी बीच युवती ने युवक द्वारा प्रपोजल मिलने के बीच में ही कुछ ऐसा कर दिया जिससे आसपास खड़े लोग काफी हैरान हो गए। आसपास के लोगों ने महिला की हरकत की आलोचना करनी शुरू कर दी है।

 

लोगों का कहना है कि महिला ने युवक द्वारा प्रपोजल मिलने के बाद जो कदम उठाया है वो बेहद शर्मनाक है। बता दें कि युवक ने महिला को शादी के लिए प्रपोज किया है। जब महिला को युवक ने प्रपोज किया तो उसने अपना हाथ आगे बढ़ाया। इसके बाद लड़की ने अंगूठी पर झपटा और खुद ही उसे पहन लिया। युवक की बात पूरी भी नहीं हो सकी थी कि महिला ने ऐसा व्यवहार किया। डेली स्टार की रिपोर्ट की मानें तो महिला का नाम कॉर्टनी वार्ड है, जिसे उसका मंगेतर प्रपोज कर रहा था। महिला के मंगेतर ने उससे पूछा कि क्या तुम मुझसे शादी करोगी?' बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में युवक घुटनों के बल बैठकर महिला को शादी के लिए प्रपोज करता दिख रहा है।

 

युवक शायद अपने दिल की बात बोल ही रहा होता है तभी महिला यानी कॉर्टनी अंगूठी को देखकर बेहद खुशी होती है और उसपर झपट पड़ती है। महिला खुद ही अंगूठी निकालकर उसे पहन लेती है। बता दें कि इस वीडियो को अब तक कुल 1.9 मिलियन लोग देख चुके है। कॉर्टनी ने भी इस वीडियो को शेयर किया और लिखा कि कोई ऐसा नहीं कर सकता है। मगर मैंने एंगेजमेंट रिंग ली और पहन ली जबकि वो बोल रहा था।

 

जानकारी के लिए बता दें कि दोनों अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहते हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कॉर्टनी ने कहा कि एक बेहद रोमांटिक पल के दौरान मेरी प्रतिक्रिया काफी अजीब रही है। इसे शेयर करते हुए महिला ने हंसने वाला ऑडियो भी लगाया है।

प्रमुख खबरें

जेफ्री एप्स्टीन फाइल्स जारी, भारी रेडैक्शन और गायब दस्तावेजों पर विवाद

वेनेजुएला और रूस-यूक्रेन तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

RBI के हस्तक्षेप से रुपये को सहारा, बॉन्ड यील्ड और विदेशी निवेश पर नजर

Kajaria Bathware में 20 करोड़ की कथित धोखाधड़ी, CFO के खिलाफ पुलिस में शिकायत