मार्टिनेज चिली ओपन के फाइनल में पहुंचे, सेबस्टियन बेज से होगी भिड़ंत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2022

सैंटियागो (चिली), (एपी) स्पेन के पेड्रो मार्टिनेज ने स्थानीय खिलाड़ी अलेजांद्रो टैबिलो को 5-7, 6-4, 6-4 से हराकर चिली ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। मार्टिनेज फाइनल में अर्जेंटीना के सेबस्टियन बेज से भिड़ेंगे, जिन्होंने स्पेन के दूसरी वरीयता प्राप्त अल्बर्ट रामोस विनोलस को 6-4, 4-6, 6-2 से पराजित किया।

विश्व रैंकिंग में 72वें स्थान पर काबिज मार्टिनेज का पेशेवर टेनिस में यह दूसरा फाइनल होगा। वह पिछले साल ऑस्ट्रिया में एक अन्य क्लेकोर्ट टूर्नामेंट किट्ज़बुहेल ओपन के फाइनल में हार गये थे। विश्व में 78वें नंबर के खिलाड़ी बेज भी अपने पहले पेशेवर खिताब की तलाश में हैं।

प्रमुख खबरें

UP में गौशालाओं से सीधे जुड़ेंगे किसान, हरे-सूखे चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद

Kulgam में सुरक्षा बलों की मुठभेड़: CRPF पर हमले में शामिल आतंकी उमर डार ढेर

Karnal में हिरासत में मौत पर छह पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस, सभी निलंबित

Mukesh Kumar के 4 विकेट से चमका Bengal, T20 मैच में Chandigarh को 85 रन से रौंदा