Martyrs Day 2025: हर साल 30 जनवरी को मनाया जाता है शहीद दिवस, जानिए इतिहास और महत्व

By अनन्या मिश्रा | Jan 30, 2025

हर साल 30 जनवरी को भारत में शहीद दिवस मनाया जाता है। इसी दिन महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्याकर दी गई थी। 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है। सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से गांधीजी ने भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। शहीद दिवस के दिन लोग भारत के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले भारत के वीर सपूतों को याद करते हैं। तो आइए जानते हैं शहीद दिवस कब और क्यों मनाया जाता है और इसका क्या महत्व है।

शहीद दिवस साल में दो बार 30 जनवरी और 23 मार्च को मनाया जाता है। दरअसल, भारतीय इतिहास में 30 जनवरी का दिन काले अक्षर के रूप में दर्ज है। हर साल इस दिन महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है। भारत को आजादी मिलने के कुछ साल बाद 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने दिल्ली के बिड़ला भवन में गांधीजी की गोली मारकर हत्याकर दी थी। नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को तीन गोलियां मारी थी। 30 जनवरी के दिन को ब्लैक डे के रूप में मनाया जाता है।

महत्व

बता दें कि महात्मा गांधी की डेथ एनिवर्सरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थाओं में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन आयोजित कार्यक्रमों में देश की आजादी में महात्मा गांधी के योगदान के बारे में बताया जाता है। महात्मा गांधी के विचारों ने लोगों को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के मार्ग पर चलकर भारत को अंग्रेजों के चुंगल से मुक्त कराया था।

प्रमुख खबरें

Human Trafficking पर Supreme Court का ऑपरेशन क्लीन, राज्यों को 4 हफ्ते में AHTU बनाने का आदेश

IPL 2026: अर्श से फर्श पर Punjab Kings, लगातार 6 हार के बाद Lucknow के खिलाफ Playoff की आखिरी उम्मीद

Barcelona के कोच Hansi Flick का बड़ा बयान, Pep Guardiola हैं दुनिया के बेस्ट कोच

खत्म हुआ इंतजार! Cristiano Ronaldo के दम पर Al Nassr बना Saudi League Champion, दागे दो गोल