जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन और तेज होगा: अमित शाह

By अनुराग गुप्ता | Apr 05, 2021

रायपुर। गृह मंत्री अमित शाह ने जगदलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार और देश की तरफ से नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सभी मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि निर्णायक लड़ाई की गति धीमी न हो इसका सुझाव अफसरों ने दिया। 

इसे भी पढ़ें: नक्सली हमले में शहीद जवानों को अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

इस बीच गृह मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है और इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने इस लड़ाई को दो कदम आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ और भारत की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि इस घटना के बाद अब हम लड़ाई को और तीव्र करेंगे। गृह मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि बीजापुर मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Municipal Election Result: 4179 वार्ड जीतकर BJP आगे, 4 नगर निगमों में स्पष्ट बहुमत

Afghanistan में Mujahideen ने पकड़ा, Kerala की महिला Travel Vlogger Backpacker Arunima का दावा

बारां नगर परिषद में AAP का परचम, 60 में से 31 सीटें जीतकर तोड़ा कांग्रेस का 15 साल का राज

HFCL का बड़ा फैसला, क्षमता विस्तार के लिए Capex बढ़ाकर 1800 करोड़ रुपये किया