कानपुर मुठभेड़ में शहीद पुलिसकर्मियों का पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2020

झांसी। कानपुर के विकास दुबे मुठभेड़ कांड में शहीद हुए झांसी के सिपाही सुल्तान सिंह का पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके गृह निवास ग्राम बूड़ा भोजला में अंतिम संस्कार कर दिया गया। शुक्रवार को मध्य रात्रि शहीद सुल्तान सिंह (34) का पार्थिव शरीर पुलिस लाइन झांसी लाया गया जहां उन्हें सलामी दी गई। साथ ही पुलिस प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद सुल्तान के परिजन एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। इस मौके पर रेंज के आईजी सुभाष बघेल सहित जिलाधिकारी ए. वामसी, एसएसपी ङी. प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें: कानपुर मामले में बोले DGP अवस्थी, जल्द ही मामले की तह तक पहुंचेंगे और अपराधियों को जेल भेजेंगे 

एसएसपी दिनेश प्रभु ने कहा कि शहीद मिश्रा का बलिदान व्यर्थ नही जाएगा। शहीद देवेंद्र मिश्रा बिल्हौर में क्षेत्राधिकारी के पद पर तैनात थे। मुठभेड़ में शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों में बिल्हौर के क्षेत्राधिकारी डिप्टी एसपी देवेंद्र मिश्रा (54), थानाध्यक्ष, शिवराजपुर महेश कुमार यादव (42), सब इंस्पेक्टर अनूप कुमार सिंह (32), सब इंस्पेक्टर नेबू लाल (48), कॉन्स्टेबल जितेंद्र पाल (26), सुल्तान सिंह (34), बबलू कुमार (23) और राहुल कुमार (24) शामिल हैं। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार देर रात कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गांव बिकरू निवासी कुख्याती अपराधी विकास दुबे को पकड़ने उसके गांव पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया था जिसमें एक क्षेत्राधिकारी, एक थानाध्यक्ष समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए। मुठभेड़ में पांच पुलिसकर्मी, एक होमगार्ड और एक असैन्य नागरिक घायल भी हुआ।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी, हाथी पर सवार होकर आएंगी Maa Durga

Prabhasakshi NewsRoom: CJP Protest का बड़ा असर, Railways ने शनिवार को Delhi आने वाली सभी Trains Cancelled कीं

पाकिस्तान के नक्शे को फिर से बदलने की तैयारी: सेना प्रमुख आसिम मुनीर का दांव-4 प्रांतों को तोड़कर बनाए जा सकते हैं 15 नए राज्य

Karwa Chauth 2026 कब है? जानिए पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय