मारुति बलेनो कार की बिक्री एक लाख के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2016

नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि घरेलू बाजार में उसकी प्रीमियम हैचबेक कार बलेनो की ब्रिकी आंकड़ा एक लाख को लांघ गया है। कंपनी ने पिछले साल 26 अक्तूबर को बलेनो पेश की थी। कंपनी ने जापान व यूरोप सहित विभिन्न बाजारों को 33,800 बलेनो का निर्यात भी किया। 

 

मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी विपणन निदेशक आरएस कलसी ने एक बयान में कहा, ‘बलेनो भारतीय वाहन उद्योग की सबसे बड़ी गाथाओं में से एक है। एक लाख बलेनो बेचने के साथ साथ अनेक ग्राहकों ने इसकी बुकिंग की है जिसके लिए डिलीवरी अगले कुछ महीने में कर दी जाएगी।'

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK में क्या लफड़ा हो गया? UP का जिक्र, कर्ज की फिक्र ने बढ़ाया सियासी पारा

Avatar Fire and Ash Collection | जेम्स कैमरन की अवतार 3 ने दुनिया भर में 750 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, भारत में भी दमदार प्रदर्शन

UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का बदला नियम, निगेटिव मार्किंग समाप्त, जानिए क्या है नया अपडेट

Arbaaz Khan से तलाक पर मिली थी खूब आलोचना, पर खुद के फैसले पर कायम! Malaika Arora ने बताई जिंदगी की कड़वी सच्चाई