Maruti के निदेशक मंडल ने जापानी मूल कंपनी से एसएमजी हिस्सेदारी खरीदने के लिए शेयर खरीद समझौते को दी मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2023

 मारुति सुजुकी इंडिया के निदेशक मंडल ने सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन से सुजुकी मोटर गुजरात (एसएमजी) का पूर्ण अधिग्रहण करने के लिए शेयर खरीद समझौते पर आगे बढ़ने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी ने 10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 12,84,11,07,500 शेयर हासिल करने के लिए एसएमसी और एसएमजी के साथ शेयर खरीद तथा सदस्यता समझौता (एसपीएसए) निष्पादित किया है, जो 12,841.1 करोड़ रुपये की कुल खरीद पर एसएमसी के स्वामित्व वाली एसएमजी की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का प्रतिनिधित्व करता है। शेयरधारकों की मंजूरी के लिए मतदान बुधवार से शुरू होगा और एक महीने तक चलेगा। इस अधिग्रहण के बाद सुजुकी मोटर गुजरात (एसएमजी) उसकी (एमएसआई) पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी बन जाएगी।

प्रमुख खबरें

ईरान-इजरायल जंग का खेलों पर असर, ICC वर्ल्ड कप लीग-2 पर लगी रोक, FIFA ने कहा- नहीं टलेगा Football WC

Sarkari Naukri का सपना होगा सच! Punjab Police में निकली Constable की भर्ती, ऐसे करें Apply

Rahul Gandhi की भविष्यवाणी हुई सच! गैस संकट पर Priyanka ने Modi सरकार को घेरा, उठाए सवाल

London-Mumbai Flight काहिरा में डायवर्ट, 300 से ज्यादा भारतीय यात्री Cairo Airport पर 8 घंटे फंसे रहे