मारुति सुजुकी ने वारंटी, सर्विसिंग का समय जून अंत तक बढ़ाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2020

नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने शनिवार को कहा कि उसने मौजूदा स्थिति को देखते हुये ग्राहकों के लिये वारंटी और सर्विसिंग की समयसीमा एक महीने बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने जून अंत तक ग्राहकों को मुफ्त सर्विसिंग, वारंटी और विस्तारित वारंटी की पेशकश करने का फैसला किया है।

इस पहल से उन ग्राहकों को लाभ होगा, जो लॉकडाउन के कारण सर्विसिंग की सुविधा का लाभ नहीं उठा पाये थे। इससे उन ग्राहकों को भी फायदा होगा, जिनके वाहनों की वारंटी लॉकडाउन की अवधि के दौरान समाप्त हुई।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया