Maruti की बिक्री मई में 10 प्रतिशत बढ़कर 1,78,083 इकाई पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2023

नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की थोक बिक्री मई में 10 प्रतिशत बढ़कर 1,78,083 इकाई रही है। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी। पिछले साल मई में कंपनी ने 1,61,413 वाहन बेचे थे। मई में घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 1,51,606 इकाई हो गई। पिछले साल समान महीने में यह 1,34,222 इकाई रही थी। घरेलू बाजार में कंपनी की कुल यात्री वाहन बिक्री 15 प्रतिशत बढ़कर 1,43,708 इकाई हो गई। पिछले साल समान महीने में यह 1,24,474 इकाई थी। समीक्षाधीन महीने में कंपनी की मिनी कारों ऑल्टो और एस-प्रेसो की बिक्री एक साल पहले की समान अवधि के 17,408 इकाइयों की तुलना में 30 प्रतिशत घटकर 12,236 इकाई रह गई।

प्रमुख खबरें

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास