मारुति सुजुकी ने हासिल की दो करोड़ यात्री वाहन बेचने की उपलब्धि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2019

नयी दिल्ली। कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने घरेलू बाजार में दो करोड़ यात्री वाहन बेचने की उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि उसने 37 साल से कम समय में यह उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने 14 दिसंबर 1983 को अपने पहले यात्री वाहन की बिक्री की थी। कंपनी ने मारुति 800 की बिक्री के साथ इस यात्रा की शुरुआत की थी।

कंपनी ने कहा कि उसने पहले एक करोड़ यात्री वाहन की बिक्री करीब 29 साल में की, जबकि अगले एक करोड़ यात्री वाहन आठ साल में ही बेच डाले गये। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी केनिचि आयुकावा ने कहा कि हम इस नये कीर्तिमान से उत्साहित हैं। यह उपलब्धि हासिल करना कंपनी, हमारे आपूर्तिकर्ताओं तथा डीलरों के लिये शानदार प्रोत्साहन है।

इसे भी पढ़ें: रेल हादसे रोकने में भी मददगार होगी आरटीआरएस तकनीक: सरकार

उल्लेखनीय है कि कंपनी ने आने वाले समय की योजना के तहत भारत स्टेज-6 के अनुकूल वाहनों को पेश करने के साथ ही कारखाने में ही सीएनजी किट लगे वाहन तथा स्मार्ट हाइब्रिड वाहन भी बाजार में उतारा है। कंपनी भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन उतारने की भी योजना बना रही है।

प्रमुख खबरें

Eknath Shinde ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- चुनाव हारने पर ही EVM और EC पर सवाल उठाती है कांग्रेस

Thailand के गणेश भक्त पंथौन थीरखानोन की पीएम मोदी ने की तारीफ

Ramayana के पोस्टर रिलीज: राम बने Ranbir Kapoor, लंका में गुस्से में दिखे Yash

Election Commission पर सवाल उठाकर हार छिपा रही कांग्रेस, CM Bhajan Lal Sharma का आरोप