चिप की कमी से मारुति सुजुकी का अगस्त में घटा उत्पादन, जानिए कितनी हुई बिक्री ?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2021

नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया का उत्पादन अगस्त में सालाना आधार पर आठ प्रतिशत घटकर 1,13,937 इकाई रह गई। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि सेमीकंडक्टर की कमी की वजह से माह के दौरान उसका उत्पादन प्रभावित हुआ। एक साल पहले समान महीने में कंपनी ने 1,23,769 वाहनों का उत्पादन किया था। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जे की कमी की वजह से अगस्त में उसका उत्पादन प्रभावित हुआ। 

इसे भी पढ़ें: केंद्र ने आंध्र प्रदेश को 10,500 करोड़ रुपये का और कर्ज जुटाने की अनुमति दी 

यूटिलिटी वाहनों जिप्सी, एर्टिगा, विटारा ब्रेजा और एक्सएल 6 का उत्पादन हालांकि बढ़कर 29,965 इकाई पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान महीने में 21,737 इकाई था। इसी तरह ईको वैन का उत्पादन भी बढ़कर 10,430 इकाई पर पहुंच गया, जो एक साल पहले 8,898 इकाई था। कंपनी ने कहा कि उसके हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी का उत्पादन 2,569 इकाई रहा। एक साल पहले समान महीने में यह 2,388 इकाई था। जुलाई में मारुति का उत्पादन सालाना आधार पर 58 प्रतिशत बढ़कर 1,70,719 इकाई रहा था।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता