Maruti Suzuki ने अपनी इस कार को नए अवतार में किया लॉन्च, मिल रहे पहले से बेहतर सेफ्टी फीचर्स

By अंकित सिंह | Feb 15, 2023

इंडियन मार्केट में मारुति सुजुकी की कार की जबरदस्त डिमांड रहती है। इन सबके बीच मारुति सुजुकी ने अपनी मशहूर mid-size सेडान कार सियाज को एक बार फिर से नए अवतार में पेश किया है। इस बार इस कार्य को डुअल टोन एक्सटीरियर कलर में पेश किया गया है। साथ ही साथ है इसे पहले से भी ज्यादा सुरक्षित बनाया गया है। आकर्षक लुक देने के साथ ही कार में जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। फिलहाल इस सेडान कार को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 11.14 लाख रुपए से शुरू हो रही है। यह होंडा सिटी, हुंडई वरना को टक्कर देती है।

क्या है फीचर्स

सबसे खास बात तो यह है कि कंपनी की ओर से इस कार में 20 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया गया है। इसमें हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम को शामिल किया गया है। साथ ही साथ डुअल फ्रंट एयरबैग, रियल पार्किंग सेंसर्स,  ISOFIX चाइल्ड-सीट एंकरेज, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिसटीब्यूशन, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम शामिल है। कुल मिलाकर देखेंगे तो यह कार पहले से ज्यादा यात्रियों के लिए अब सुरक्षित है। इसके अलावा कार में एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो के साथ 7 इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। ऑटोमेटिक एलइडी हैडलाइट्स, ऑटोमेटेड क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट के साथ पैसिव कीलेस एंट्री और क्रूज़ कंट्रोल मिलता है। 

इसे भी पढ़ें: Nitin Gadkari का बड़ा दावा, भारत में 2030 तक होंगे दो करोड़ इलेक्ट्रिक वाहन

इंजन की बात करें तो यह पहले वाला ही है। 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन जो 103 बीएचपी की पावर और 138 एनएम का टॉर्च जनरेट करती हैं। फाइव स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और फॉर स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियर बॉक्स उपलब्ध है। मैनुअल वर्जन 20.65 किलोमीटर जबकि ऑटोमेटिक वर्जन 20.04 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकता है। कंपनी की ओर से इसमें सेफ्टी फीचर्स को जोड़ा गया है। इसके अलावा लुक को थोड़ा बहुत रिडिजाइन भी किया गया है। इस कार को शुरुआत में काफी पसंद किया गया था। लेकिन बाद में इसमें कमी आई। जिसके बाद से कंपनी की ओर से इसे रीडिजाइन कर फिर से पेश किया गया है। 

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ