मारुति सुजुकी ने घरेलू बाजार में तीन करोड़ की बिक्री का आंकड़ा किया पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2025

मारुति सुजुकी इंडिया ने घरेलू बाजार में तीन करोड़ इकाइयों की संचयी बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि उसने 28 साल दो महीने में पहली बार एक करोड़ संचयी बिक्री का आंकड़ा पार किया था। फिर एक करोड़ इकाइयां सात साल पांच महीने में बेची गईं।

वाहन विनिर्माता ने बताया कि कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा और फ्रोंक्स भी कंपनी के खंड में सबसे अधिक बिकने वाले शीर्ष दस वाहनों में शामिल हैं। मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेउची ने कहा, ‘‘ प्रति 1,000 व्यक्तियों पर लगभग 33 वाहनों की कार उपलब्धता के साथ, हम जानते हैं कि हमारी यात्रा अभी समाप्त नहीं हुई है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी अधिक से अधिक लोगों तक परिवहन का आनंद पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी। मारुति सुजुकी ने 14 दिसंबर 1983 को अपने पहले ग्राहक को मारुति 800 की आपूर्ति की थी। यह वर्तमान में 19 मॉडल में 170 से अधिक संस्करण पेश करती है।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन