मारुति सुजुकी की जुलाई में बिक्री तीन प्रतिशत बढ़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2025

मारुति सुजुकी इंडिया की जुलाई में कुल बिक्री सालाना आधार पर तीन प्रतिशत बढ़कर 1,80,526 इकाई रही। कंपनी ने जुलाई 2024 में 1,75,041 वाहन बेचे थे। मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बयान में कहा कि घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री सालाना आधार पर मामूली वृद्धि के साथ 1,37,463 इकाई रही।

ग्रैंड विटारा, ब्रेजा, अर्टिगा और एक्सएल6 जैसी यूटिलिटी वाहनों की बिक्री पिछले महीने 52,773 इकाई रही, जबकि जुलाई 2024 में यह 56,302 इकाई थी। वैन ईको की बिक्री पिछले महीने 12,341 इकाई रही जबकि जुलाई 2024 में यह 11,916 इकाई थी।

हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी की बिक्री 2,794 इकाई रही जो पिछले साल जुलाई में 2,891 इकाई थी। एमएसआई ने कहा कि पिछले महीने उसका निर्यात 31,745 इकाई रहा, जबकि जुलाई 2024 में यह 23,985 इकाई थी।

प्रमुख खबरें

Hazari Prasad Dwivedi के साहित्य में मनुष्य और लोक चेतना ही मुख्य लक्ष्य: डॉ. अरविंदाक्षन

BRICS की सफलता और Mecca Pact की विफलता देख Bangladesh ने बदला रुख, नवंबर में India आने को आतुर हैं PM Tarique Rahman

Maruti Suzuki का बड़ा लक्ष्य, चालू वित्त वर्ष में बेचेगी 10 लाख Green Vehicles

Asian Games Hockey में भारतीय टीमों का लक्ष्य Gold Medal और सीधा Olympic कोटा