Maruti Suzuki एक लाख चार्जिंग स्टेशन लगाएगी, कई मॉडल पेश करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2025

मारुति सुजुकी इंडिया ने मंगलवार को कहा कि वह विभिन्न आकार में कई इलेक्ट्रिक मॉडल पेश करेगी और इस खंड में नेतृत्व हासिल करने के लिए पूरे देश में चार्जिंग अवसंरचना तैयार करेगी।

मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिशाशी ताकेउची ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, हमारी मूल कंपनी सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के दृष्टिकोण के अनुरूप आने वाले वर्षों में हम विभिन्न आकार और खंड में कई और इलेक्ट्रिक वाहन पेश करेंगे।

उन्होंने कहा कि इसी दृष्टिकोण के तहत 2030 तक डीलरों और चार्ज पॉइंट परिचालकों के साथ मिलकर एक लाख से अधिक चार्जिंग स्टेशन का नेटवर्क स्थापित करने का लक्ष्य है।

ताकेउची ने कहा, हम देश में इलेक्ट्रिक परिवहन में अग्रणी बनेंगे और बाजार नेतृत्वकर्ता के रूप में हम ईवी अपनाने को ग्राहकों के लिए आसान बनाने का काम करेंगे।

कंपनी चार्जिंग नेटवर्क की स्थापना के साथ 2026 में ई-विटारा की बिक्री शुरू करेगी। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक परिवहन में कदम रखते समय कंपनी उत्पाद और परिवेश, दोनों लिहाज से पूरी तैयारी के साथ उतरेगी।

ताकेउची ने कहा कि कंपनी ने 1,100 से अधिक शहरों में अपने बिक्री और सर्विस केंद्रों पर 2,000 से ज्यादा मारुति सुजुकी एक्सक्लूसिव चार्जिंग स्टेशन का नेटवर्क तैयार कर लिया है। उन्होंने कहा, डीलर नेटवर्क में चार्जिंग अवसंरचना और ऐप तैयार करने के लिए हमने करीब 250 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

प्रमुख खबरें

Jammu and Kashmir Accident | उधमपुर में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटने से 7 की मौत, कई घायल

Iran में साइलेंट तख्तापलट? कूटनीति पर IRGC का कब्जा, मोजतबा खामेनेई और अहमद वाहिदी बने नए पावर सेंटर

बिहार में नई राजनीतिक पारी: नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद आज JDU विधायक दल की बैठक, नए नेता पर होगा फैसला

Kerala Violence: संपत्ति विवाद ने लिया राजनीतिक मोड़, भाजपा और माकपा कार्यकर्ताओं में खूनी झड़प, 3 पुलिसकर्मी घायल