भारतीय रेलवे के जरिये वित्त वर्ष 2024-25 में 5.18 लाख वाहन भेजे: मारुति सुजुकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2025

मारुति सुजुकी इंडिया ने वित्त वर्ष 2024-25 में भारतीय रेलवे के जरिये सर्वाधिक 5.18 लाख वाहन भेजे। कार बाजार की अग्रणी कंपनी ने बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2014-15 से अभी तक भारतीय रेलवे के जरिये करीब 24 लाख वाहन भेजे गए हैं।

एमएसआई के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेउची ने कहा, ‘‘ कार्बन उत्सर्जन को कम करना हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है...उत्पादों तथा परिचालन दोनों स्तर पर।’’

उन्होंने कहा कि मारुति सुजुकी 2013 में ‘ऑटोमोबाइल-फ्रेट-ट्रेन-ऑपरेटर लाइसेंस’ हासिल करने वाली भारत की पहली कंपनी थी। ताकेउची ने कहा, ‘‘ तब से, हमने रेलवे के जरिये करीब 24 लाख वाहन भेजे हैं। वित्त वर्ष 2030-31 तक, हम रेलवे के माध्यम से वाहन प्रेषण की हिस्सेदारी बढ़ाकर 35 प्रतिशत करने की योजना बना रहे हैं।’’ मारुति सुजुकी वर्तमान में 40 से अधिक ‘फ्लेक्सी डेक रेक’ संचालित करती है, जिनमें से प्रत्येक की क्षमता प्रत्येक यात्रा पर करीब 300 वाहन ले जाने की है।

प्रमुख खबरें

Ketan Agarwal Murder Case | शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी सिया गोयल, मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या के पीछे सामने आया नया मकसद

Rajdhani Express में वेज बिरयानी में मिली मक्खी: IRCTC ने कैटरिंग फर्म पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना, लाइसेंस रद्द करने का नोटिस

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज