Maruti Suzuki ने अपनी इस SUV कार से हटाया पर्दा, Hyundai Venue और Tata Nexon को मिलेगी कड़ी टक्कर

By अंकित सिंह | Jan 14, 2023

ग्रेटर नोएडा में ऑटो एक्सपो का आयोजन हो रहा है। इस ऑटो एक्सपो में कई नई गाड़ियों से पर्दा हटा है। इसी कड़ी में मारुति ने अपनी नई एसयूवी कार फ्रोंक्स से पर्दा हटा दिया है। यह पूरी तरीके से हैचबैक कार बलेनो पर आधारित है। फिलहाल मारुति सुजुकी ने इसे 5 ट्रिम्स में उतारा है। सिगमा, डेल्टा, डेल्टा प्लस जेटा और अल्फा। इसे दो इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। एक है 1.0 लीटर 3 सिलेंडर टर्बो पैट्रोल बूस्टर जेट इंजन जबकि दूसरा है 1.2 लीटर 4 सिलेंडर। 1.0 टर्बो पैट्रोल 3 सिलेंडर वाला 100 एचपी की पावर और 147.6 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। दूसरे वैरिंट की बात करें तो यह 90 एचपी की पावर और 113 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसे मैनुअल और ऑटोमेटिक गियर बॉक्स विकल्प के साथ मार्केट में लाया गया है। नेक्सा श्रृंखला के तहत यह पहला कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर है जिसका मुकाबला अन्य कॉम्पैक्ट एसयूवी जैसे हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, टाटा नेक्सॉन, महिंद्रा एक्सयूवी300 से होगा।

इसे भी पढ़ें: Auto Expo 2023: मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार से हटा पर्दा, सिंगल चार्ज में चलेगी 550 KM

Maruti Suzuki Fronx: Sigma

इंजन: 1.2 पेट्रोल-MT

हलोजन प्रोजेक्टर हेडलैंप

व्हील कवर के साथ स्टील के पहिये

डुअल-टोन इंटीरियर

फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री

कीलेस एंट्री एंड ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

पावर विंडो

60:40 रियर सीट स्प्लिट

टिल्ट एडजस्टमेंट फोर स्टीयरिंग

डुअल एयरबैग

हिल-होल्ड असिस्ट

रिवर्स पार्किंग सेंसर

रियर डीफॉगर

Delta

इंजन: 1.2 पेट्रोल-MT/AT

क्रोम गार्निश ऑन ग्रिल्स

विंग मिरर पर टर्न इंडिकेटर

रियर पार्सल ट्रे

7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट

वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो

स्मार्टप्ले प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम

यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी

ओवर-द-एयर अपडेट

4-स्पीकर साउंड सिस्टम

इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल विंग मिरर्स

स्टीयरिंग व्हील माउंटेड कंट्रोल्स

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स: डेल्टा+

1.2-पेट्रोल एमटी/एटी, 1.0-टर्बो-पेट्रोल MT

डीआरएल के साथ ऑटोमैटिक एलईडी हेडलैंप और 16 इंच के अलॉय व्हील इसके साथ फिचर्स हैं।

जेटा

इंजन: 1.0-टर्बो-पेट्रोल MT/AT

रियर वाशर एंड वाइपर

एलईडी लाइटबार ऑन टेल गेट

क्रोम ट्रिम ऑन इंटीरियर डोर हैंडल

कलर्ड एमआई डी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

पुश बटन स्टार्ट स्टॉप

हाइड एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

फअरंट सेंटर आर्मरेस्ट

रियर एसी वेंट

फास्ट यूएसबी चार्जिंग प्वाइंट

फ्रंट फुटवेल इलुमिनेशन

वायरलेस चार्जर

पैडल शिफ्टर्स

टाइल एंड टेलिस्कोपिक एडजस्टमेंट फॉर स्टीयरिंग व्हील

6 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम

सुजुकी कनेक्टेड कार फीचर्स

साइड कर्टन एयरबैग

रियर व्यू कैमरा

इसे भी पढ़ें: Bikes Under 2 lakhs: 2 लाख रुपये से कम की ये हैं आरामदायक मोटरसाइकिलें, दूर के सफर में भी नहीं होगी थकान

Alpha

इंजन विकल्प: 1.0-टर्बो-पेट्रोल MT/AT

16 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील

डुअल-टोन एक्सटीरियर कलर्स

चमड़े से लिपटे स्टीयरिंग व्हील

क्रूज कंट्रोल

हेड अप डिस्प्ले

360 डिग्री कैमरा

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ