Maruti Suzuki WagonR का भारतीय बाजार में धमाका, 30 लाख यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा पार किया

By अंकित सिंह | May 16, 2023

मारुति सुजुकी Wagon R ने भारतीय बाजार में इतिहास रच दिया है। मारुति सुजुकी Wagon R 30 लाख यूनिट्स की बिक्री का माइलस्टोन हासिल किया है। ये बाजार में उपलब्ध उन कारों में से एक है जिसकी बिक्री लगातार बेहतर बनी रही है। Maruti Wagon R को 'टॉल ब्वॉय' के नाम से जाना जाता है। मारुति सुजुकी भारत की सबसे विश्वसनीय कार विक्रेता कंपनी है। इसके हर मॉडल को देश के लोग पसंद करते हैं। मारुति सुजुकी ने 18 दिसंबर 1999 को वैगनआर के फर्स्ट जनरेशन को भारतीय बाजार में पेश किया था। यह वह दौर था जब मारुति 800 का भारतीय बाजार में जबरदस्त बोलबाला था। उस समय से लगातार वैगनआर भारतीय बाजार में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। भारत के साथ-साथ वैगन-आर को बांग्लादेश, भूटान, नेपाल और श्रीलंका सहित कई पड़ोसी देशों में भी निर्यात किया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Maruti Suzuki की Jimny समेत ये 5 गाड़ियां इंडियन मार्केट में होगी लॉन्च, एक की मांग तो खूब है

अप्रैल महीने में भी इस कार की बिक्री 20879 यूनिट हुई थी। फिलहाल यह कार भारतीय बाजार में दो पेट्रोल इंजन विकल्प के साथ मौजूद है। एक है 1.0 लीटर की क्षमता वाला इंजन जबकि दूसरा है 1.2 लीटर की क्षमता वाला पेट्रोल इंजन। इसमें हाई स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियर बॉक्स दिया गया है जबकि वैगनआर अब सीएनजी वेरिएंट में भी उपलब्ध है। इसकी कीमत भारतीय बाजार में 5-54 लाख से 7.42 लाख के बीच है। 5वीं पीढ़ी के HEARTECT प्लेटफॉर्म पर आधारित, Maruti Suzuki Wagon R इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और हिल-होल्ड के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के रूप में ढेर सारी सुरक्षा सुविधाओं से सुसज्जित है। 

प्रमुख खबरें

7.8% GDP Growth: PM Modi बोले- भारत की अर्थव्यवस्था ने Global Crisis में दुनिया को दिखाया रास्ता

Senior Citizens की संख्या 2050 तक होगी दोगुनी, केंद्र सरकार तैयार कर रही स्वास्थ्य और देखभाल तंत्र

कार-बाइक छोड़िए, इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से पहुंचें ऋषिकेश, मिलेगी दमदार रेंज

Duleep Trophy में 11 विकेट झटकने के बाद बोले Mukesh Kumar, घरेलू सत्र बेहद अहम