मार्वल की ''थॉर'' में आएगा बड़ा बदलाव, नेटली पोर्टमैन बनेंगी फीमेल थॉर

By रेनू तिवारी | Jul 25, 2019

एवेंजर्स एंडगेम के साथ ही मार्वल के कई सुपरहीरो का अंत हो गया। अब मार्वल स्टूडियों ने अपने नये प्रोजेक्ट लाने की तैयारी में है। कॉमिक कॉन 2019 में मार्वल स्टूडियोज के अध्यक्ष केविन फीगे मार्वल के आने वाले 11 नये प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। इन नये प्रोजेक्ट्स में 'थॉर' सीरीज का चौथा पार्ट बनाने की भी प्लानिंग है। इस बार 'थॉर: लव एंड थंडर' बनेगी जिसमें हॉलीवुड एक्ट्रेस नेटली पोर्टमैन की एंट्री होगी। फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' में नेटली अपने पुराने किरदार से ही वापसी करेंगी लेकिन फिल्म में आगे वह फीमेल थॉर का अवतार ले लेगीं।

इसे भी पढ़ें: सलमान खान ने यूलिया वंतूर को गिफ्ट की डायमंड रिंग! आखिर क्यों?

जी हां इस बार थॉर की चौथी सीरीज में फीमेल थॉर की एंट्री होने वाली हैं जिसके लिए नेटली पोर्टमैन को चुना गया है। इस फिल्म से थॉर की कहानी में बड़ा बदलाव होने वाला है। मार्वल की फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' का डायरेक्शन ताईका वातीति करेंगे।

इसे भी पढ़ें: ''बाहुबली'' के साथ डेब्यू करेंगे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान!

थॉर मार्वल कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखने वाला एक काल्पनिक सुपरहीरो है, जो नॉर्स मिथकों के इसी नाम के तूफ़ान के देवता पर आधारित है। थॉर एस्गार्ड का राजा है, और म्योल्निर नामक हथोड़े का उपयोग अपने अस्त्र के रूप में करता है, जो उसे उड़ने की, तथा मौसम पर नियंत्रण करने की क्षमता प्रदान करता है।

प्रमुख खबरें

Papmochani Ekadashi 2026: इस खास Vidhi से करें पूजा, श्रीहरि विष्णु दूर करेंगे सभी कष्ट और संकट

Dhurandhar 2 Cigarette Controversy | रणवीर सिंह के सिख किरदार के हाथ में दिखी सिगरेट, भड़का सिख समुदाय, मेकर्स को लीगल नोटिस

Jammu & Kashmir Uri Encounter | उरी में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन! मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

सावधान! अब घर में नहीं रख सकेंगे PNG और LPG साथ-साथ! सरकार ने जारी किया नया फरमान